नई दिल्ली, सन्डे मेल ब्यूरो.
रूस की राजधानी मास्को से खबर है कि व्लादीमीर पुतिन फिर राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच पुतिन एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीते हैं. अब वह 2036 तक रूस के राष्ट्रपति रह सकते हैं. 24 वर्षों से सत्ता में काबिज पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति होंगे.
मार्च 2000 में पुतिन पहला चुनाव जीते थे. भारत के साथ रूस के रिश्ते कैसे रहेंगे? यह पुतिन की रणनीति से ही स्पष्ट हो पाएगा. भारत और रूस के बीच पहले सद्भावपूर्ण रिश्ते रहे हैं. यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद कुछ कूटनीतिक फैसले दोनों देशों के बीच रिश्तों को प्रभावित भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *