-ओसा स्थित कार्यालय में हुई संगठन की बैठक


कौशांबी। संवाददाता


ओसा स्थित कार्यालय में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से मंझनपुर निवासी ज्ञान स्वरूप मिश्रा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान स्वरूप मिश्रा ने कहा कि हिंदू संगठन की गति को अब प्रगति में बदलने का समय आ गया है। हिंदुओं को एकजुट होना होगा। नहीं हुए तो सनातन विरोधी ताकतें अपने मकशद में कामयाब हो जाएंगी। विरोधी ताकतें हिंदुत्व को समाप्त करने पर आमादा हैं। लव जिहाद की बढ़ती घटनाएं इसका प्रमाण हैं। बैठक के मुख्य अतिथि गो रक्षा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद मिश्र रहे। संचालन मंडल प्रभारी राजकुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रभारी पं. रमेश चंद्र शर्मा, सुभाष पांडेय, पन्नालाल केसरवानी, भैयालाल विश्वकर्मा, राजेंद्र तिवारी, मनोज केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *