प्रयागराज, सन्डे मेल ब्यूरो.
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को नगर निगम में हुआ। जिसमें कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य मौजूद हुये। समिति के सदस्य उमेश मिश्र ने सुनीता दरबारी का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसके फलस्वरूप महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने वार्ड लूकरगंज श्रीमती सुनीता दरबारी को निर्विरोध चुनते हुए कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की घोषणा की गयी। उनके निर्विरोध चुने जाने पर महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं भाजपा की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने नवनिर्वाचित नगर निगम के उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार महिला नगर निगम कार्यकारणी उपाध्यक्ष बनी है यह महिला सशक्तिकरण की ओर एक और बड़ा कदम है। वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल,पार्षद उमेश चंद्र मिश्रा, पार्षद शिव सेवक, पार्षद मयंक यादव, पार्षद नीरज गुप्ता एवं भाजपा महानगर के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *