लखनऊ/प्रयागराज, सन्डे मेल ब्यूरो.

इलाहबाद विश्वविद्यालय की पहली महिला छात्र संघ अध्यक्ष रही रिचा सिंह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई. सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहते स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने के कारण वे पार्टी में अलग थलग हो गई थी. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया था. पार्टी के खिलाफ लगातार रिचा द्वारा किए जा रहे हमले से नाराज होकर सपा ने 21 फरवरी 2023 को उन्हें सपा सेनिकाल दिया था. रिचा सिंह ने समाजवादी पार्टी के टिकट से लगातार दो बार इलाहाबाद शहर पश्चिम सीट से लड़ा था चुनाव.
दोनों बार रिचा सिंह भारतीय जनता पार्टी के नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह से हार गई थीं
21 फरवरी को लखनऊ में BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , प्रदेश महामंत्री अमरपाल की मौजूदगी में जॉइन की भाजपा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद रिचा सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों से प्रभावित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *