लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समते कई नाम शामिल हैं। सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा है। डिंपल यादव मैनपुर से ही मौजूदा सांसद है। इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। वह भी इसी सीट से सांसद हैं।

उम्मीदवारलोकसभा सीट
डिम्पल यादवमैनपुरी
अक्षय यादवफिरोजाबाद
धर्मेंद्र यादवबदायूँ
शफीकुर्रहमान बर्कसंभल
देवेश शाक्यएटा
उत्कर्ष वर्माखीरी
आनन्द भदौरियाधौरहरा
उन्नावअनु टण्डन
लखनऊरविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबादडॉ नवल किशोर शाक्य
अकबरपुरराजाराम पाल
बांदाशिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबादअवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगरलालजी वर्मा
बस्तीरामप्रसाद चौधरी
गोरखपुरकाजल निषाद

समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। सपा ने कांग्रेस और रालोद को 11 और 7 सीटें देने का ऐलान किया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सामने आयी है। रालोद और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अभी गठबंधन में सीटों के ऐलान को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

60 सीटों पर लड़ेगी सपा

सपा ने कांग्रेस और रालोद गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यूपी की 80 में से 60 सीटों पर सपा ने लड़ने का फैसला लिया है। सात सीटें जयंत चौधरी की रालोद को दी गई है। 11 सीटें सपा ने कांग्रेस को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *