शान्तनु चैतन्य एग्जीक्यूटिव एडिटर(साउथ एशिया)

संडे मेल।

दुनिया के एकमात्र घोषित हिन्दू राष्ट्र नेपाल में दंगा हो गया। आपको पता चला? शायद नहीं। भारत से सटे बीरगंज इलाके में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। भारी बवाल हुआ और कर्फ्यू लग गया।
हुआ यूं कि बीरगंज के रौताहट इलाके में प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकल रहा था। तभी दो पक्षों में टकराव हो गया। दो पक्ष हम लोग इसलिए लिख रहे हैं कि समाज के प्रति सजग पत्रकारिता करने के हम पक्षधर हैं।
बवाल इतना बढ़ा कि देवी प्रतिमा तीन दिन तक वहीं पड़ी रही। सोमवार को उसका विसर्जन हो पाया। नेपाल पुलिस के डीआईजी यज्ञ विनोद पोखरेल समेत कई आला अधिकारी इलाके में डेरा डाले हुए हैं क्योंकि अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
अब आते हैं मुख्य मुद्दे पर कि क्या यह सुनियोजित साजिश नहीं है? पिछले काफी समय से नेपाल में चीन की दखलंदाजी बढ़ गई है। भारत को घेरने के लिए नेपाल से बढ़िया बेस चीन को मिल नहीं सकता और पाकिस्तान को भी चीन लगातार पुचकार ही रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *