डॉ सामंत यू कास्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट है।
एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा परिसर के वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डॉ धनी आर्य आदि ने डॉ सामंत की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि डा सामंत कुमाऊं विश्वविद्यालय वनस्पति विभाग के पूर्व छात्र तथा पूर्व निदेशक एचएफआरई शिमला रहे हैं। उनको 300 से अधिक वैज्ञानिक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। कुलपति बिष्ट ने कहा कि डॉ सामंत ने बड़ी संख्या में युवा वैज्ञानिकों और शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। डा धनी आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी आगे उनका सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ बलवंत कुमार, डॉ मंजूलता उपाध्याय, डॉ रविंद्र कुमार और डॉ नवीन चंद्र आदि प्रमुख रहे।