हिमाचल प्रदेश में सरकार गिराने का आरोप
राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी में काफी उथल-पुथल चल रहा है।कांग्रेस प्रत्याशी मनु सिंघवी की हार को पार्टी ने बहुत गंभीरता से लिया है। चुनाव के समय पार्टी के 6 विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते ही संघवी की हार हुई थी। हालांकि बागी विधायको का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा के पिता उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा पर वोटो की खरीद फरो के लिए करोड़ों के लेनदेन का आरोप है। पूर्व मुख्य सचिव पर बागी विधायकों के लिए आलीशान होटल का हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था किए जाने के आरोप है। इसी आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बहरहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।