प्रयागराज।  होली के त्यौहार के पहले
प्रयागराज में पुलिस ने अवैध ढंग से की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है।  अफीम की खेती करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  मौके से अफीम के 1500 पौधे भी पाए गए हैं।

सरसों  की खेती की आड़ में हो रही थी अफीम की खेती

प्रयागराज  पुलिस ने अफीम की खेती किए जाने का पर्दाफाश किया है।  डीसीपी गंगा नगर अभिषेक भारती के मुताबिक हंडिया थाना क्षेत्र के नोनरा परती गांव में अफीम की खेती लिए जाने की सूचना आई थी जिसके बाद पुलिस, राजस्व और आबकारी की टीम ने मौके पर छापेमारी की हैं। छापेमारी में दस बिस्वा 10 बिस्वा जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। यह खेत नोनरा गांव के विजय चंद्र मौर्य के नाम दर्ज था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस के मुताबिक मौके पर अफीम के 1500 पौधे थे जिसके 1718 फल भी मिले हैं। इस अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक आंकी गई है।

विदेशों में खपाई जा रही थी अफीम

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रयागराज के हंडिया  थाना के  प्रभारी ब्रिज किशोर ने गुप्त अभियान चलाकर अफीम की खेती का पर्दाफाश किया। सूचना मिलने पर एसीपी हंडिया पंकज लवानिया, आबकारी इंस्पेक्टर पारूल चौधरी, तहसीलदार हंडिया आकांक्षा मिश्रा, थाना प्रभारी हंडिया ब्रिज किशोर, राजस्व टीम सहित मौके पर इमामगंज व बरौत चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची । टीम ने   अफीम के पेड़ों को काटकर कब्जे में लेते हुए खेती करने वाले अभियुक्त विजय चंद्र मौर्य के खिलाफ विधिक कार्रवाई की  है।
पूछताछ में पता चला है की होली में स्थानीय बाजार के अलावा देश के बाहर भी नशे के बाजार में इसे खपाने की योजना थी।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *